पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए 1 जून 2026 से बड़ी योजना शुरू होने जा रही है। नई सरकार ने “अन्नपूर्णा भंडार” योजना लागू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹3000 सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने शपथ लेने के बाद हुई बैठकों में इस योजना को जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह योजना चुनावी वादों का हिस्सा थी और अब इसे जून से लागू किया जाएगा।
इतना ही नहीं, महिलाओं के लिए राज्य सरकार की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी 1 जून से शुरू की जा सकती है। मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इससे छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और आम यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, “अन्नपूर्णा भंडार” योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक होना जरूरी हो सकता है। हालांकि सरकार की ओर से अभी विस्तृत गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।
इस घोषणा के बाद बंगाल की लाखों महिलाओं में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे महिलाओं के लिए बड़ा आर्थिक सहारा बता रहे हैं।

